बांदा, दिसम्बर 3 -- बांदा। संवाददाता उप परिवहन आयुक्त झांसी परिक्षेत्र के.डी सिंह गौर के निर्देशों के बाद दो दिसंबर की रात्रि को लंबी दूरी की स्लीपर बसों में अनुमन्य क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाली बसों के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि बीती रात्रि में झांसी, उरई, बांदा, महोबा और अन्य जनपदों में कुल 22 बसों का चालान किया गया। के डी सिंह गौर ने बताया कि यह अभियान औचक रूप से चलेगा। इसका पर्यवेक्षण वे स्वयं सड़क पर उतर कर करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...