रामगढ़, फरवरी 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रांची रोड स्थित स्कॉलर्स हाई स्कूल, मरार में 22वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां पूरे उत्साह और भव्यता के साथ जोर-शोर से चल रही है। विद्यालय परिसर में इन दिनों उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी निरंतर अभ्यास कर अपने कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं और अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड एवं भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति, हास्य प्रसंगों के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने वाले नाट्य और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। भगवान विष्णु के दशावतार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.