भागलपुर, फरवरी 9 -- कहलगांव के पकड़तल्ला गांव स्थित माता शीतला जगदंबा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय 22वां पाटोत्सव रविवार को विधिवत हवन, पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन सुबह माता शीतला जगदंबा की विशेष पूजा-अर्चना के बाद आहूत देवताओं का पूजन, विसर्जन पूजन, बलि, दुर्गा पाठ, नौ कन्याओं एवं एक बटुक का पूजन संपन्न कराया गया। पूजनोपरांत हवन पूजन में यजमान के रूप में रामानंद सिंह एवं मंजूबाला सिंह उपस्थित रहे। मंदिर समिति के पवन कुमार सिंह ने बताया कि अंतिम दिन हवन के दौरान हवन मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...