दुमका, जनवरी 5 -- 217वें जयंती पर याद किए गए लुई ब्रेल दुमका। प्रतिनिधि सरदार पटेल चौक पर पटेल सेवा संघ, शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच तथा सिविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में लुई ब्रेल के 217वें अवतरण दिवस पर रविवार को श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम पटेल सेवा संघ दुमका के अध्यक्ष अशोक कुमार राउत की अध्यक्षता तथा सचिव संदीप कुमार जय बमबम के संचालन में किया गया। कार्यक्रम में नेत्रहीन विद्यालय के छात्र शामिल हुए जिन्हें मंच की ओर से सम्मानित भी किया गया। महामानव लुइ ब्रेल के बारे में बताते हुए अरूण सिन्हा ने कहा कि महामानव जन्म से नहीं होते, बल्कि अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से इस अवस्था को प्राप्त करते है। लुइ ब्रेल ने यही किया था। कार्यक्रम में सिविल सोसायटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, अरुण कुमार सिन्हा, उमाशंकर चौ...