अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़। नगर निगम ने डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया है। महानगर से डेयरियों को बाहर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। 215 डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, जिनको छह माह का समय दिया गया है। पनेठी के पास गुरुसिकरन में कैटल कालोनी विकसित किए जाने की तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में स्वच्छता को लेकर डेयरियों को बाहर किया जाएगा। मामले में हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...