रामपुर, जनवरी 12 -- विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य चल रहा है। इसकी मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। जिस पर दावे और आपत्तियां छह फरवरी तक मांगी गई हैं। इस अभियान में शहर से गांव तक कैंप लगाकर दावे आपत्तियां ली जा रही हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ पहुंचती दिखी है और लोगों ने तमाम तरह-तरह की आपत्तियां दी हैं। यह विशेष अभियान रविवार को भी जारी रहा। रविवार को जनपद में एसआईआर के तहत विशेष अभियान चलाकर बूथों पर दावे और आपत्तियों को प्राप्त किया गया। शहर से गांव तक मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर बीएलओ बैठे और छह जनवरी को प्रकाशित आलेख्य को पढ़कर सुनाया। कुल 2114 बूथों पर यह कैंप लगाए गए। बीते छह जनवरी को निर्वाचन विभाग की ओर से विधानसभा निर्वाचक नामावली मतदाता पुनरीक्षण की सूची जारी की गई थी। जिसके अनुसार जिले ...