मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में रोजगार और लाइफ स्किल मॉड्यूल की शुरुआत शनिवार से हो गई। दामोदरपुर हाईस्कूल से शुभारंभ किया गया। जिले के 200 से अधिक स्कूलों में लाइफ स्किल कोर्स शुरू किया गया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय दामोदरपुर में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एंपब्लॉयबिलिटी एवं लाइफ स्किल मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा चयनित विद्यालयों में लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मॉड्यूल की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया गया। सत्र का संचालन विद्यालय के स्थानीय शिक्षक द्वारा किया गया। कौशल आधारित विषयों की दी गई जानकारी : मॉड्यूल के अंतर्गत विद...