बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- मंझौल, एक संवाददाता। जयमंगलागढ़ में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं कावर झील व वन क्षेत्र में पिकनिक मनाने उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर 21 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की गई है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि नववर्ष के अवसर पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मंझौल-गढ़पुरा पथ पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक रहेगी। गढ़पुरा की ओर से आने वाले यात्री वाहनों का रूट डायवर्ट करते हुए एग्जिट महेशवारा होकर होगा। नित्यानंद चौक से महुआ मोड़ तक वन वे लागू रहेगा। नौकायन पर रोक रहेगी। चोरी छुपे नौकायन करने वाले नाविकों को वर्षभर नाव संचालन पर रोक लगायी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बाइक एवं वाहन पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था की गई है। चारपहिया वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.