देवघर, दिसम्बर 1 -- देवघर कार्यालय संवाददाता भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने देवघर दौरे के क्रम में प्रस्तावित सांसद खेल महोत्सव को लेकर विभिन्न खेल संगठन के पदाधिकारियों के साथ अपने आवास शिव धाम में बैठक की। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि महोत्सव के सफल संचालन के लिए भारत सरकार सहायता प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं निर्देशित कर चुके हैं कि जिला स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देकर उनकी क्षमता का संवर्धन किया जाए, ताकि उभरते खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंच सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने की दिशा में देवघर में 21 से 26 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष ...