भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भागलपुर और आनंद विहार टर्मिनल के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04458/04457) चलाने का निर्णय लिया है। भागलपुर से ट्रेन संख्या 04457 आनंद विहार के लिए और आनंद विहार से 04458 भागलपुर के लिए चलेगी। भागलपुर से यह ट्रेन 21 सितंबर से एक दिसंबर तक और आनंद विहार से 20 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। आनंद विहार से ट्रेन 1.40 बजे रवाना होगी। जबकि भागलपुर से 9.10 बजे खुलेगी और दूसरे दिन 2.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस ट्रेन में 18 कोच है। जिनमें 10 स्लीपर, छह जनरल व दो एसएलआर शामिल हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.