धनबाद, दिसम्बर 12 -- झरिया। झरिया पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को झरिया फतेहपुर रामचंद्र दल के समीप 21 साल से फरार आरोपी नरेश सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार में नरेश सिंह को जल्द न्यायालय में प्रस्तुत होने को कहा गया है। एसआई भीम पासवान ने बताया कि नरेश सिंह झरिया थाना कांड सख्या 186/2004 का नामजद अभियुक्त है। नरेश सिंह सालों से फरार चल रहा है। गुरुवार को घर में इश्तेहार चिपकाने के बाद अगर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हुआ तो न्यायालय के निर्देश पर घर में कुर्की की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...