गोपालगंज, जनवरी 3 -- गोपालगंज। जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का प्रांतीय अधिवेशन 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया गया, जिससे शैक्षणिक और सामाजिक वातावरण में खासा उत्साह देखने को मिला। वर्ष 2004 के बाद पहली बार जिले में इतना बड़ा विद्यार्थी आयोजन हुआ। अधिवेशन में उत्तर बिहार सहित 30 से अधिक जिलों से करीब 1500 छात्र-छात्राएं गोपालगंज पहुंचे, जिन्होंने पूरे शहर को छात्र चेतना और राष्ट्रभाव के रंग में रंग दिया। अधिवेशन स्थल पर देशभक्ति नारों, संगठन गीतों और वैचारिक चर्चाओं का माहौल दिनभर बना रहा। प्रो. विवेकानंद तिवारी बने उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रो. विवेकानंद तिवारी को उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष तथा पुरुषोत्तम कुमार को प्रांत मंत्री की जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.