सहारनपुर, नवम्बर 29 -- चिलकाना। चिलकाना थाना गागलहेड़ी छेत्र के सैय्यद माजरा गांव मे हुए सड़क हादसे मे चिलकाना थाना अंतर्गत गांव दौलतपुर निवासी 21 वर्षीय युवक की मौत से गांव मे कोहराम मच गया। गांव दौलतपुर निवासी 21 वर्षीय युवक विपिन पुत्र सुरेश के परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह सहारनपुर हॉस्पिटल मे भर्ती अपने मामा को देखने सहारनपुर आया था। मामा की मृत्यु के बाद विपिन अपनी मौसी के लड़के के साथ उनके घर सैय्यद माजरा चला गया था। शुक्रवार सुबह वह अपनी मौसी के परिजनों के साथ सैय्यद माजरा से कार द्वारा सहारनपुर वापस आ रहा था कि अचानक से डम्पर की चपेट मे आने से ये हादसा हो गया जिसमे कार मे सवार सभी सातो की मौत हो गयी। मृतक विपिन चार भाई बहन है मृतक के पिता की कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक का शव देर र...