रांची, नवम्बर 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का नेटवर्क रांची से बिहार तक फैला हुआ है। कांके पुलिस की टीम ने गिरोह में शामिल आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन तस्करों के पास से 21.50 लाख का ब्राउन शुगर व गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों में अमित गुप्ता उर्फ बिट्टू, मुकेश यादव, मुन्ना यादव, चिकू यादव, सैयद समीर, उसकी पत्नी बेबी तबस्सुम, दीपक कुमार और बिहार के पटना बिहटा निवासी राजू कुमार शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अहम जानकारियां दीं। खुलासा किया है कि बिहार से राजू कुमार ब्राउन शुगर लाकर कांके गांधीनगर निवासी आरोपी दीपक को देता है। आरोपी दीपक अपने गिरोह के लोगों को ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता है। मामले का खुलासा करते हुए स...