बेगुसराय, अगस्त 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में कालीस्थान के समीप रविवार की रात एक स्वीफ्ट कार में बैठकर स्मैक की खरीद-बिक्री करते दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस तलाशी में 72.11 ग्राम प्रतिबंधित स्मैक, दो मोबाइल व एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। कार जब्त कर पुलिस थाने ले गयी है। पुलिस हत्थे चढ़े तस्करों में रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर वार्ड-20 निवासी रामबाबू सिंह का पुत्र विनोद कुमार व नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी देवेन्द्र यादव का पुत्र देवेश कुमार उर्फ माधव का नाम शामिल है। आमलोगों में चर्चा है कि बरामद प्रतिबंधित स्मैक की कीमत 21 लाख रुपये तक हो सकती है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रविवार की रात गश्ती पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कालीस्थान के उत्तर दिशा में जाने वाली गली में एक स्वीफ्ट डिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.