नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर शुक्रवार दोपहर को एक 30 वर्षीय महिला ने अपने 21 महीने के भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला मासूम को घुमाने के बहाने से पार्क में लेकर आई थी, और इसी दौरान उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि महिला पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही है। घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब एक शख्स ने महिला को बच्चे का गला दबाते हुए देखा तो उसने ना केवल उस मासूम को महिला से छुड़वाया, बल्कि उसे पास के एक निजी अस्पताल भी लेकर गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मामा ने दोपहर करीब डेढ़ बजे पीसीआर कॉल के जरिए पुलिस को इस वारदात के बारे में सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.