सासाराम, फरवरी 18 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के चर्चित सांस्कृतिक-धार्मिक महोत्वस गुप्ताधाम महोत्सव का आयोजन 21 फरवरी 2026 को होगा। राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय चेनारी के परिसर में 21 फरवरी शनिवार की शाम चार बजे से भक्ति सुरों की रसधार बहेगी। आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश, राजा, शिवानी सिंह एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत-संगीत का दर्शक आनंद लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...