गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- गोपालगंज। शहर के अरार मोड़ स्थित पावर ग्रिड में विंटर मेन्टेनेंस को लेकर सात प्रखंड व गोपालगंज शहर में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ग्रिड में विंटर मेन्टेनेंस का समय 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। कार्यपालक अभियंता ग्रिड अरुण कुमार ने बताया कि मेन्टेनेंस को लेकर वरीय अधिकारियों से अनुमति मिल गई है। स्थानीय स्तर पर भी बिजली आपूर्ति रहने की सूचना अधिकारियों को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...