किशनगंज, जनवरी 22 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी के जवानों द्वारा सीमा चौकी नवडूबा के कार्यक्षेत्र गांव भैंसलौटी में मंगलवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 21 दिवसीय प्लंबिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण से 30 ग्रामीण लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने किया। कमांडेंट श्री शर्मा ने प्रशिक्षुओं का अभिनंदन करते हुए बताया कि एसएसबी द्वारा हर वर्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन किया जाता है। विकसित भारत अभियान के तहत धनटोला, डोरिया, चुर्ली, भेंडरानी, हुलहुली, ग्वालटोली, सुखानी सहित अन्य गांवों के ग्रामीण भी इनसे लाभ लेंगे। कमांडेंट श्री शर्मा ने बताया कि गत वर्ष नागरिक कल्याण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को कौशल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.