अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा, संवाददाता। रजबपुर क्षेत्र में 21 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में शहर निवासी अपूर्व शुक्ला की मौत के मामले में पुलिस ने दिल्ली नंबर की टैक्सी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में एक युवती भी गंभीर घायल हुई थी, जिसका उपचार चल रहा है। शहर के मोहल्ला कानून गोयान निवासी मृतक की माता पुष्पा शुक्ला ने इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनके मुताबिक उनका इकलौता बेटा अपूर्व शुक्ला बीती तीन फरवरी को कारोबारी काम से नोएडा गया था। रात में करीब 10 बजे वह कार से घर लौट रहा था। साथ में मोहल्ला काला कुआं निवासी अर्चिका भी थी। झनकपुरी के सामने कार का टायर फट गया था, जिससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रही दिल्ली नबर टैक्सी के चालक ने कार में टक्कर मार दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.