अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने शुरू कर दिए हैं, लेकिन स्नातक पहले सेमेस्टर में कई कॉलेजों व परिसरों की ओर से आंतरिक परीक्षाओं के अंक पोर्टल में दर्ज नहीं किए गए हैं। इस कारण विश्वविद्यालय उन कक्षाओं के रिजल्ट भी जारी नहीं कर पा रहा है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों व परिसरों को निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने आदेश जारी कर बताया कि जिन परिसरों ने अंक अब तक पोर्टल में दर्ज नहीं किए है। उनके लिए पोर्टल 21 फरवरी तक खोला गया है। सभी कॉलेज व परिसर अंतिम तिथि से पहले छात्र-छात्राओं के अंक प्रविष्ट कर लें। इसके बाद अंक दर्ज नहीं किए जा सकेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित परिसर व महाविद्यालय की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...