बागपत, जनवरी 16 -- बागपत। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 21 जनवरी को बागपत आयेंगे। उनका अधिकारिक कार्यक्रम भी जारी हो गया है। इस दौरान डिप्टी सीएम द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। विकास कार्यों की प्रगति, लंबित परियोजनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा शासन की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है। उपमुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय में विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान की जिला कार्यशाला में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...