मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जामिया रहमानी खानकाह मुंगेर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी खतम-ए-बुखारी शरीफ का भव्य, आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक सम्मेलन ऐतिहासिक खानकाह रहमानी मस्जिद में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अमीर-ए-शरीअत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की। इस अवसर पर अमीर-ए-शरीअत ने जामिया रहमानी से इस वर्ष फारिग होने वाले 21 छात्रों को बुखारी शरीफ की अंतिम हदीस का पाठ कराते हुए उन्हें हदीस के अध्ययन एवं अध्यापन की अनुमति प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में हदीस के महत्व, उसकी प्रामाणिकता और समाज में उसके अनुप्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रख्यात उलेमा ने रखे विचार,: सम्मेलन को शैखुल हदीस मौलाना मुफ्ती मुहम्मद अजहर मजाहिरी, नाजिम-ए-तालीमात मौलाना जमील अहमद मजाहिरी, मुफ्ती मु. जुनेद कासमी तथा मौ...