जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर में साहित्य प्रेमियों के लिए एक खास और अलग तरह की साहित्यिक संध्या होने जा रही है। साहित्य सिंधिका द्वारा आयोजित साहित्यिक आयोजन कलम का कारवां में शहर के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार एक ही मंच पर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी कहानियां साझा करेंगे। यह आयोजन केवल रचनाओं के पाठ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन अनुभवों और संघर्षों को सामने लाएगा, जो किसी लेखक के नाम और पहचान से पहले उसकी ज़िंदगी में घटते हैं।इस मंच पर वे लेखक अपनी बात रखेंगे, जिनकी रचनाएं आज लोगों तक पहुंच रही हैं, लेकिन जिनकी राह आसान नहीं रही। कोई शुरुआती दौर में लगातार अस्वीकृतियों से गुज़रा, किसी को अपने लिखने पर ही संदेह हुआ, तो किसी को पारिवारिक और सामाजिक दबावों का सामना करना पड़ा। कलम का कारवां इन सभी अनुभवों को बिना सजावट और दिखावे के साझा करने का अवसर...