फतेहपुर, जनवरी 19 -- फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 21 जनवरी को आईटीआई परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। वहीं प्रतिभागियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...