सहरसा, फरवरी 19 -- सहरसा। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सरकार के नये यूजीसी के प्रावधानों पर रोक लगाने के उपरांत आगे की रणनीति पर विचार करने एवं समाज को बांटने वाली प्रावधानों तथा कानूनों के खिलाफ अखिल भारतीय सवर्ण महासभा के द्वारा आगामी 22 फरवरी को विद्यापति भवन पटना में सवर्ण न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस निमित्त स्थानीय चित्रगुप्त सभा-भवन में सहरसा जिला सवर्ण महासभा की बैठक आहूत की गई। बैठक में कहा गया सवर्ण जातियों को शोषक और बाहरी कहा जाता है जबकि इस देश के निर्माण में अपनी भूमि, अपनी संपत्ति, अपने रजवाड़े, अपनी मेहनत और अपना ज्ञान लगाया उसे ही हाशिए पर लाने की बात हो रही है। अध्यक्षता कर रहे ज्योति कुमार सिंह ने ज्यादा संख्या में सवर्ण समुदाय के लोगों को इस सवर्ण न्याय महासम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में प्रशांत...