सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता ।जिले में सामाजिक सरोकारों को लेकर 21 दिसंबर को सामाजिक न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महासम्मेलन का विषय "वर्तमान भारतीय लोकतंत्र में बहुजन भागीदारी: उपलब्धियां एवं चुनौतियां" रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अंबेडकर पार्क (तिकोनिया पार्क) में किया जाएगा। महासम्मेलन में सम्मानित अतिथि एवं वक्ता के रूप में डॉ. बीपी अशोक (पीएचडी, सेवानिवृत्त आईपीए. अधिकारी, लखनऊ), प्रोफेसर डॉ. रतनलाल (लेखक एवं इतिहासकार, दिल्ली विश्वविद्यालय), शुभम कुमार सिंह (सुप्रसिद्ध जर्नलिस्ट एवं संपादक, नेशनल दस्तक, पटना), डॉ. राकेश कुमार मौर्य (अधिवक्ता एवं सामाजिक चिंतक, चंदौली), रामलखन सिंह यादव (पूर्व डिप्टी कमिश्नर एवं अध्यक्ष लोक प्रहरी, सामाजिक चिंतक, लखनऊ) तथा आजाद प्रतापगढ़ी (कवि एवं शायर, प्रतापगढ़) शा...