मथुरा, जनवरी 15 -- क्षेत्र के गांव कामर में 21 कुण्डीय नवदिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ महोत्सव के शुभारंभ पर बुधवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम दुर्वासा ऋषि आश्रम एवं गौशाला पर 14 से 23 जनवरी तक किया जाएगा। बुधवार प्रातः कलश यात्रा निकालकर आश्रम में कलश स्थापना की गई। इसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए एवं बच्चे व बुजुर्ग हाथों में धर्म पताका लेकर जयकारे लगाते एवं झूमते-गाते चल रहे थे। यहां प्रतिदिन सुबह 9 से 11:30 बजे तक एवं दोपहर 2 से 5:30 बजे तक यज्ञ होगा। बुधवार सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 20 जनवरी से अखंड रामनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा। 22 जनवरी को संत सम्मान एवं भंडारा होगा। 23 जनवरी को 52 पाल के विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। इसमें संत-महात्मा, विद्व...