हरदोई, जनवरी 15 -- हरियावां। गन्ना खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए हरियावां चीनी मिल के प्रांगण में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। डी सी एम श्रीराम शुगर के मुख्य संचालन अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने 21 चयनित किसानों को उन्नत कृषि मशीनें वितरित कीं। इसमें 13 एमटीपी मशीन, 5 ट्रेंच ओपनर और 3 मिनी ट्रैक्टर शामिल थे। इकाई प्रमुख प्रदीप त्यागी ने अनुदान उपलब्ध कराने की जानकारी दी। प्रमुख नवीन बंसल, महाप्रबंधक गन्ना संदीप कुमार सिंह, कॉरपोरेट टीम हेड अली आरज़ू जैदी, अपर महाप्रबंधक गन्ना सोहनवीर सिंह, रीजनल हेड इंद्रपाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...