सीतामढ़ी, सितम्बर 12 -- सोनबरसा। भुतही पुलिस ने गुरुवार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए परसा मोड़ एनएच 22 पर से 21.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं से गांजा की तस्करी कर रहे मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार निवासी मनिदास सदा की पत्नी जगिया देवी (48 वर्ष) व पुत्र विनेक कुमार (21 वर्ष) के रुप में की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रगुप्त कुमार ने बताया कि वे अपने दल-बल के साथ गश्ती एवं वाहन जांच पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि परसा मोड़ पर दो संदिग्ध काले रंग के बैग लिए खड़े हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन खदेड़कर पकड़ लिया गया। जगिया देवी के बैग से 10.960 किलोग्राम गांजा और विनेक कुमार के बैग से 10.700 ...