रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर। सीधड़ू गांव निवासी मुर्सलीन ढाका दिल्ली मैराथन इंडियन नेवी की 21 किलोमीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता। लौटने पर लोगों ने फूलमालाओ से उसका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि देहात क्षेत्र की प्रतिभाएं भी विजेता बनकर गांव क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान सलीम खान, विजय प्रताप, दरोगा इगलेश व ज्ञानेश्वर कुमार, विजयपाल, जसवीर कुमार, विकास कुमार, काका, अर्जुन सैनी, सलमान, शाहरुख आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...