अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन नए 33 केवी बिजलीघरों की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इन बिजलीघरों के निर्माण पर कुल 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वाजिदपुर नादा, अहमदपुर और महेशपुर क्षेत्रों में इन बिजलीघरों का निर्माण होगा, जिससे आसपास के इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक परियोजना के लिए सात करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए आवश्यक भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में बिजली लाइनों...