कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। बाबा आनंदेश्वर मंदिर परिसर में श्रीशतचंडी रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन 21 आचार्यों ने विधि-विधान से हवनकुंड में आहुति दी। जूना अखाड़ा संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद महामंत्री हरि गिरि महाराज के निर्देश पर यह आयोजन भक्तों के सुख-शांति, समृद्धि तथा मंदिर विकास की कामना से किया जा रहा है। जूना अखाड़ा के संतों की उपस्थिति में नवग्रह पूजन भी संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि महायज्ञ 17 फरवरी तक चलेगा और कन्या पूजन के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी। इस अवसर पर महाकाल गिरि महाराज, सचिव विवेक पुरी, हितेश गिरी, इच्छा गिरि, अत्रिवन, सुनील गिरि महाराज आदि मौजूद रहे। यज्ञ 17 फरवरी तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.