पिथौरागढ़, मार्च 22 -- नगर में 21वीं रमजान के मौके पर हजरत अली की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया। या अली मौला हैदर मौला की सदाओं की बीच ताबूत के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इमामबाडे में देश में चैन व अमन की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शनिवार को अंजुमने हैदरी खान कलौनी खड़कोट के अध्यक्ष युसुफ खान के नेतृत्व में माहे रमजान की 21वीं मनाई गई। जिसमें शिया हैदरी जामा मस्जिद में मौलाना तसब्बुर जौहरी ने नमाज अदा कराई, नमाज के बाद हजरत अली को याद किया गया। लिकायत अली के मकान में एकत्रित होकर घंटाकरण तिराहे से मौला अली का ताबूत लेकर लोगों ने जुलूस निकाला। नूह पढते हुए लोग खड़कोट स्थित इमामबाडा पहुंचे। इमामबाडे में संस्था के मीडिया प्रभारी इमरान अली ने कहा कि हजरत अली इब्ने अली तालिब (मौला अली) की शहादत की याद में हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.