आरा, दिसम्बर 18 -- आरा, निज प्रतिनिधि। 21वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोजपुर के तीरंदाजों ने परचम लहराते हुए जिले का नाम रौशन किया है। हैदराबाद पब्लिक स्कूल तेलंगाना में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। मालूम हो कि बिहार- झारखंड अलग होने के बाद पहली बार सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रिकर्व राउंड मिक्स टीम प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक लाकर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में शहर के नाला मोड़ निवासी शैलेश कुमार के पुत्र खिलाड़ी समर्थन कुमार और दूसरी खिलाड़ी सब इंस्पेक्टर अंशिका सिंह ने मिश्रित जोड़ी के रूप में पदक प्राप्त किया है। मालूम हो कि समर्थन ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। खेल का अभ्यास भोजपुर तीरंदाजी अकादमी में चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.