धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों के बच्चों के खराब परीक्षा परिणाम की संपूर्ण जवाबदेही विद्यालय के हेडमास्टर व संबंधित विषय के शिक्षक की होगी। 20 फीसदी से अधिक असफल छात्र-छात्राओं की स्थिति में हेडमास्टर व विषय शिक्षक पर विभागीय व अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस कारण सभी शिक्षकों के लिए यह आवश्यक है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, सभी परीक्षाएं, रेमिडियल क्लास व बच्चों के प्रदर्शन को गंभीरता से लें। यह आदेश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद व स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने जारी किया है। 75 फीसदी उपस्थिति आवश्यक: सचिव ने राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सुचारू संचालन के लिए 18 बिंदुओं से संबंधित निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया कि जैक की गाइडलाइन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.