सिमडेगा, मई 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड में कुल आठ पंचायत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां की कुल आबादी 47,984 है। इस बड़ी आबादी की प्यास बूझाने के लिए कुल 1184 चापाकल लगाया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1184 चापाकलों में से कुल 208 चापाकल खराब हो चुका है। जबकि 976 चापाकल चालू स्थिति में है। हालांकि जमीनी हकीकत कुछ और कहती है। जानकारों की मानें तो 208 से भी अधिक चापाकल खराब हो चुके हैं। वहीं कई स्थानों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर काफी नीचे चल गया है। इन इलाकों के चापाकलों से भी पानी निकलना बन्द हो गया है। प्रखंड मुख्यालय के झिरकामुंडा मुहल्ले में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट गहरा गया है। वैसे तो इस मुहल्ले में एक सौ से अधिक घरें हैं। जिसकी आबादी लगभग 500 से अधिक है। ग्रामीणों की प्यास बूझाने केलिए कुल चार चापाकल लगाए हैं। जिनमें द...