सिद्धार्थ, जनवरी 1 -- भनवापुर। क्षेत्र के सात गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 205 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 45 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ.शैलेन्द्र मणि ओझा ने ग्राम बदलिया, मनिकौरा द्वितीय तथा अमौली एकडेंगा पहुंच कर आयोजित टीकाकरण शिविर का औचक निरीक्षण किया। साथ ही एएनएम व आशा के द्वारा किए गए कार्य का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान निधि रैकवार, रागिनी, मालती, प्रमिला, सुशीला, विंध्यवासिनी, बिंदु, रोशनी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...