फतेहपुर, नवम्बर 8 -- बिंदकी। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत 2047 देश को बदलने की पहल विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश लगातार विकास कर रहा है। आशा ही नहीं विश्वास है कि आने वाले वर्ष 2047 से भारत देश विकसित देश बनेगा। इस मौके पर डॉ अरविंद कुमार शुक्ला की पुस्तक प्रमुख राजनीतिक विचार तथा भारतीय राजनीति के नवाचार और परिवर्तन, एवं डॉ प्रियंका रानी की पुस्तक एक चिथड़ा सुख का विमोचन किया गया। इसमौके पर विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अवधेश शुक्ला के अलावा प्राचार्या डॉक्टर सपना पांडे, विशिष्ट वक्ता डॉ रमेश चंद्र, निलय तिवारी, डॉ प्रियंका रानी, डॉ अरविंद शुक्ला, अंशु बाला, प्रोफेसर संजू सहित तमाम लोगों ने अपने विचार प्रकट किया

हिंदी हि...