अंबेडकर नगर, जून 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसका भाजपा संगठन जश्न मनाने के साथ बखान कर रहा है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के निर्देशन एवं जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में मंडलों में विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित अभियान चलाया गया। मंडलों में मण्डल संकल्प सभा आयोजित की गई। शनिवार को बसखारी मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धि का बखान किया। भीटी मण्डल में डॉ राना रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, श्याम बाबू, हंसवर में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, राजेसुल्तानपुर में पूर्व विधायक अनीता कमल, सुरेश कन्नौजिया, नेवादा में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने संकल्प सभ...