पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आएं, हम अपने जोखिम का आकलन करें, थीम के साथ सोमवार को पलामू जिला स्वास्थ्य समिति एवं लक्षित हस्तक्षेप परियोजना  फ़र्ज़ ने विश्व एड्स दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव 2030 तक जिले में नए एचआईवी संक्रमण को शून्य करने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए इस दिशा में सामूहिक रूप से पहल करने की अपील की। सिविल सर्जन ने कहा कि एचआईवी के कारण मृत्यु की दर में कमी आई है। इसमें और कमी लाने के लिए पलामू जिले की टीम प्रतिबद्धता से काम कर रही है। वर्तमान में पलामू जिले में एचआईवी‑पॉज़िटिव 1613 व्यक्ति पंजीकृत हैं। 2025-26 वित्तीय वर्ष में नवंबर तक 118 नए एचआईवी‑पॉज़िटिव व्यक्ति पंजीकृत हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने किया। ...