नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मोर्कल का मानना है कि ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं, बशर्ते वे अपनी फिटनेस और प्रदर्शन को बनाए रखें। कोहली-रोहित की 2027 विश्व कप में वापसी के बारे में पूछने पर मोर्कल ने कहा कि अनुभव हमेशा अमूल्य होता है। मोर्ने मोर्कल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''मैं हमेशा कहता हूं कि अनुभव आपको कहीं और नहीं मिलता। उन्होंने ट्रॉफियां जीती हैं, बड़े टूर्नामेंट खेले हैं। अगर वे मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हैं तो 2027 विश्व कप दूर नहीं है। ''उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी...