बदायूं, जुलाई 6 -- बिल्सी। नगर कछला रोड स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के आवास पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक की गई। जिसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर हुए रणनीति बनाई गई। कहा, सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के लिए काम करें और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। पूर्व विधायक ने कहा वर्तमान सरकार से किसान, व्यापारी, युवा समेत सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। इस मौके पर सपा नेता सर्वेश यादव, देवेंद्र गौतम, सपा नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, मुबीन फरीदी, अखिलेश यादव, किशोरीलाल बघेल, शामेअली खान, भोजराज, सुभाष यादव, नसीम राइन, चेतन यादव, ललतेश यादव, सोनू यादव, अशोक यादव, भगवान सिंह सागर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...