लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि वर्ष 2027 में 2017 से बड़ी विजय और 2029 में 2014 से प्रबल जनादेश - यह पूरे संगठन का मजबूत संकल्प है। भाजपा वर्तमान भी है और भविष्य भी क्योंकि कमल का फूल और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व आज भरोसे, स्थिरता और विकास की राजनीति की पहचान बन चुके हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प डबल इंजन सरकार से ही साकार होगा। उन्होंने यह संदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अपने आवास पर आगमन के मौके पर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, विधायकों व सम्मानित पार्टी प...