मेरठ, मार्च 25 -- मवाना। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने 2027 में सपा सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता अब सपा की ओर देख रही है। राजकुमार भाटी सोमवार को हस्तिनापुर विधानसभा के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास पर पहुंचे उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में अत्याचार बढ़ रहे हैं। मेरठ में पत्नी ने पति के टुकड़े कर ड्रम में भर सीमेंट से दबा दिया। भाजपा सरकार में घट रही ऐसी वारदातों से जनता मे रोष है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने भी सपा सरकार बनाने का दावा किया। यहां से सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सपा सरकार बनाने के लिए राष्ट्री...