मुरादाबाद, फरवरी 14 -- आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ धर्मवीर सिंह यादव के आवास पर शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं । कहा कि पार्टी इस बार विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंकने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के साथ मुख्य प्रभारी पुष्पेंद्र राना, पिंटू प्रधान भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष, विजय पुरस्कार, रमेश गंगवार, रमेश गंधर्व ,हाजी चांद बाबू कुंदरकी, नगर अध्यक्ष सचिन कुमार, बिलारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, प्रभात सिंघम, विनीत कुमार,जंग सिंह आजाद,रामकिशोर, आसिफ, कुलदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।...