प्रयागराज, जनवरी 6 -- नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चल रहे फॉर्म-6 अभियान को लेकर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में उत्तर विधानसभा के शिवकुटी व विश्वविद्यालय मंडल की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर फॉर्म-6 भरवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव की नींव मतदाता सूची पर निर्भर है, इसलिए कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। बैठक में अभियान की निगरानी के लिए टीम गठित करने की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...