गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों की वास्तविक जरूरतों को समझने और उसी आधार पर उन्हें सुविधाएं व फंड उपलब्ध कराने के लिए यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम (यू-डाइस) के माध्यम से विस्तृत डेटा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं। यू-डाइस फॉर्म के जरिए स्कूलों के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर, शैक्षणिक संसाधनों और भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। नए सत्र में किन स्कूलों को अतिरिक्त कक्षाओं, मरम्मत, नई इमारत, लैब, खेल सुविधाएं या शिक्षकों की जरूरत है,इसका फैसला इसी रिपोर्ट के आधार पर होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से शिक्षकों की योग्यता तक मांगा गया डेटा: यू-डाइस फॉर्म...