नई दिल्ली, जनवरी 30 -- स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। लगभग हर किसी की ट्रैवल ड्रीम लिस्ट में ये प्लेस शामिल है। लेकिन जाहिर है स्विट्जरलैंड की ट्रिप अच्छी-खासी महंगी होती है। कई लोग तो सिर्फ इसलिए ही स्विट्जरलैंड की ट्रिप का सोचते भी नहीं हैं क्योंकि सुनने में ही ये काफी महंगी लगती है। तो चलिए जानते हैं 2026 में अगर आप स्विट्जरलैंड की ट्रिप प्लान करें तो लगभग कितना खर्चा आ जाएगा। यहां घूमना सस्ता तो नहीं है लेकिन सही प्लानिंग के साथ आप अपने खर्च को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं और अपने बजट में स्विट्जरलैंड की ट्रिप पूरी कर सकते हैं। चलिए साथ ही जानते हैं कुछ ऐसे ही टिप्स ताकि आप कम पैसे में भी स्विट्ज़रलैंड का पूरा मजा ले सकें।2026 में स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर कितना खर्चा आएगा? स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर सबसे बड़ा ...