नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- Money Related Changes from 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। सरकार की ओर से सैलरी, टैक्स, बैंकिंग, EPFO और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए नियम लागू किए जाने की तैयारी है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, बचत और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन से बड़े वित्तीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं।सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी नए साल में सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी राहत 8वें वेतन आयोग के रूप में मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि पें...